ASMAAN KA TAARA

‘Asmaan Ka Taara’ poem reflects the silent sacrifices we make to brighten others’ lives while hiding our own struggles. It captures the essence of resilience and selfless love — like a star that shines brilliantly in the sky, burning itself to illuminate the path for others. A relatable tribute to the strength behind every smile and the quiet battles fought in darkness.

asmaan-ka-taara

आसमान का तारा

मैं आसमान का वो तारा हूँ शायद,
जिसकी चमक देखकर लोग
मुतास्सिर तो हो जाते हैं,
पर इस बात से बेख़बर रहते हैं—
कि मैं कितनी जल रही हूँ
अपनी रोशनी को बरकरार रखने के लिए।

हर रात खुद को थोड़ा-थोड़ा तोड़ती हूँ,
ताकि किसी और की सुबह रोशन हो सके।
अपने दर्द को ख़ामोशी से
मुस्कान में बदल लेती हूँ।

लोग कहते हैं,
"मैं भी उस जैसी बनना चाहता हूँ,"
पर यह भूल जाते हैं—
ना जाने कितनी रातों को
मैंने उजाले की तरह काट दिया है,
बिना थके, बिना रुके—
सिर्फ दूसरों की राहों को रोशन करने के लिए।

मैं सिर्फ एक चमकता हुआ तारा नहीं,
एक मिसाल हूँ उस रोशनी की
जो हर अंधेरे से लड़ती है—
खुद को जला कर
किसी और का आसमान सजाती है।

Naseema Khatoon

ASMAAN KA TAARA

Also Read – MADHOSH NIGAHEIN


Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

A book of poem
Inspirational and motivational poem by Naseema Khatoon

Check out my book ‘ISHQ-E-SAFAR’ on Amazon

By Naseema Khatoon

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial