In life, those who love us quietly stand by our side, guide us through storms, and bring light when things feel dark. It’s about noticing their presence, valuing their love, and holding onto the ones who make our journey meaningful. It is a gentle reminder to cherish the people who truly care for you.

जिनको मोहब्बत है तुझसे
जिनको मोहब्बत है तुझसे,
उनके दिल का ख़्याल रख।
वो तुझे चाहते हैं…
अपने अल्फ़ाज़ों का ख़्याल रख।
भरी महफ़िल में सिर्फ़ वो हैं,
जिनके कंधे पर सर रख
ग़मों को भूल सकती है तू।
वो तेरा साथ देने के लिए
हमेशा खड़े हैं -
अपने लहज़े का ख़्याल रख।
बहुत कम मिलते हैं अब राहों में
जिन्हें परवाह हो तेरी,
जिन्हें अपना कह सको -
उनकी हो रही है कमी।
आंधियों में जब तेरी कश्ती डगमगाएगी,
और थक हार कर भी जब
तू कुछ न कर पाएगी,
उनका साथ पतवार बन
तेरी कश्ती संभालेगा।
उनकी मोहब्बत तुझे
नई राह दिखाएगी।
क़दर कर उनकी,
जो दिया बन तुझे
रोशनी दिखा रहे हैं।
मुकम्मल हो तेरा जहाँ
दुआ कर
सजदे में जा रहे हैं।
Naseema Khatoon
JINKO MOHABBAT HAI TUJHSE
Also Read – MOHABBAT MEIN DOORI
Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

Check out my book ‘ISHQ-E-SAFAR’ on Amazon

Please follow and like us: