‘Main Ghar Banana Chahti Hoon’ poem is a gentle yet powerful ode to love — not the kind that merely exists, but the kind that builds a home. Not just with bricks and beams, but with memories, comfort, and courage. It speaks for every heart that dreams of a life where love becomes the foundation, and partnership the pillar.

मैं घर बनाना चाहती हूँ
मैं सिर्फ़ मकान नहीं —
घर बनाना चाहती हूँ,
तुम्हारे साथ… अपनी मोहब्बत के नाम।
एक ख़्वाबों का जहाँ बनाना चाहती हूँ,
जहाँ हमारी मुस्कुराहट
गूंज बनकर हर कोने में जाए —
जिसके हर कोने में हमारी याद खड़ी हो,
बाँहें फैलाए।
जहाँ हम हर ख़ुशी, हर ग़म को
साथ बिताएँ…
जहाँ हमारी मोहब्बत सिर्फ़ मोहब्बत नहीं,
ज़िंदगी बन जाए।
मैं सिर्फ़ ईंटों की दीवार नहीं —
भरोसे का महल बनाना चाहती हूँ।
जहां तुम्हारे कंधे पर सिर रख कर
सारे गमो को भूल जाऊँ
वो जहां बनना चाहती हूं
मैं सिर्फ़ मकान नहीं —
घर बनाना चाहती हूँ,
तुम्हारे साथ… अपनी मोहब्बत के नाम।
एक ख़्वाबों का जहाँ बनाना चाहती हूँ,
Naseema Khatoon
MAIN GHAR BANANA CHAHTI HOON
Also Read – WHY IS MARRIAGE IMPORTANT?
Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

Check out my book ‘ISHQ-E-SAFAR’ on Amazon

Please follow and like us: