GALAT – MAIN YEH NAHI KEHTI KI TUM GALAT HO

‘Mai yeh nahi kehti ki tum galat ho’ poem is not about blame. It’s a quiet confession of choosing one’s own spiritual path. “Mai Ye Nai Kehti Ki Tum Galat Ho” speaks to those who feel the pull toward their Creator, who are ready to walk away from noise — not because others are wrong, but because their soul longs for peace, prayer, and purpose. It’s for anyone who wants to grow closer to God, to feel His mercy deeply, and to live with more gratitude and less guilt.

main-yeh-nahi-kehti-ki-tum-galat-ho

मैं ये नहीं कहती कि तुम ग़लत हो

मैं ये नहीं कह रही
कि तुम ग़लत हो
बस मुझे ये पता है
कि मेरे लिए सही क्या है

मुझे मेरे रब के थोड़े और
क़रीब जाना है
उसके लिए ज़रिया क्या है
मुझे ख़ुद ही ढूंढना है

मैं गुनाहगार हूँ बहुत
मुझे उनका रहम चाहिए
उसके रहम को महसूस करने के लिए
मुझे उनके क़रीब जाना है

उनका करिश्मा मैं हर रोज़ देखती हूँ
सजदे में जाकर
मुझे उनको बताना है
मेरा रब मेरे दिल के कितने क़रीब है

मुझे हर पल महसूस करना है
जो मिली हैं नेमतें इस ज़िंदगी में
उसके लिए शुक्र अदा करना है

जिस ग़म की वजह से मैं और मज़बूत हुई
उसके लिए शुक्र अदा करना है

साँसें चल रही हैं, तब तक शुक्र है उस रब का
मैं ये नहीं कहती कि तुम ग़लत हो
बस मुझे मेरे रब की तरफ़ जाना है
मुझे उसके और क़रीब जाना है

Naseema Khatoon

MAIN YEH NAHI KEHTI KI TUM GALAT HO

Also Read – MERE DIL KI KHWAHISH


Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

A book of poem
Inspirational and motivational poem by Naseema Khatoon

Check out my book ‘ISHQ-E-SAFAR’ on Amazon

By Naseema Khatoon
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial