MERE DIL KI KHWAHISH

‘Mere Dil Ki Khwahish’ is for every heart that once waited, once loved deeply, and now stands still — not with anger, but quiet closure. It’s a reflection of those bittersweet moments when the one you longed for returns, but your heart, once shattered, no longer desires the same warmth. This poem is for anyone who’s had to choose peace over passion, silence over second chances.

mere-dil-ki-khwahish

मेरे दिल की ख्वाहिश

ऐसा नहीं है कि मेरे दिल में
कोई खलिश है तुम्हारे लिए,
बस न जाने क्यों
तुमसे गुफ्तगू का जी नहीं करता

ये बात नहीं कि तुम
अब भरोसे के क़ाबिल नहीं रहे,
बस इस दिल को अब
तुझ पर यक़ीन करने का जी नहीं करता

तू मुकम्मल है खुद में,
कमी तुझ में नहीं —
ये दिल ही तो है,
जो अब समझदारी से इंकार करता है

इस तुम्हारा हाथ थामने को
जी नहीं करता

क्या हुआ जो तुमने
अंधेरे में अकेला छोड़ दिया था,
जब मुझे सबसे ज़्यादा
तुम्हारी ज़रूरत थी,
तुमने मुँह मोड़ लिया था

मैं जानती हूँ,
वो मजबूरी थी तुम्हारी,
तुम ये चाहते तो नहीं थे

इसलिए आज जब तुम
ख़ुद चले आए हो,
तो मुझे सब कुछ पीछे छोड़कर
तुम्हारा हाथ थामना चाहिए था

पर ये दिल
ये दिल अब नाराज़ है
ना-समझ हो गया है
इसे अब तेरी आदत नहीं रही

वो तेरी मोहब्बत महसूस कर रहा है,
पर इसे अब मोहब्बत की ख़्वाहिश नहीं रही

ना जाने क्यों
अब इसे तेरी चाहत नहीं रही

Naseema Khatoon

MERE DIL KI KHWAHISH

Also Read – TUJHSE MOHABBAT KARNA


Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

A book of poem
Inspirational and motivational poem by Naseema Khatoon

Check out my book ‘ISHQ-E-SAFAR’ on Amazon

By Naseema Khatoon

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial