MOHABBAT MEIN DOORI

Some relationships change in silence… This is a story of love, pain, and that growing distance you don’t see with your eyes, but feel deep within. If you’ve ever felt someone slipping away from you, these words will surely touch your heart.

mohabbat-mein-doori

हम दूर हो रहे हैं

हर पल, हर लम्हा मेरी मोहब्बत
धुंध में कहीं खोती जा रही है।
न जाने कितनी चीज़ें छुपी हैं दिल में,
जो तुमसे कहना है
पर अब ये दिल चाहता ही नहीं
कि तुमसे कुछ कहे।

ऐसा लगता है तुम समझोगे नहीं,
या समझकर भी मुझमें ही कमी निकाल दोगे।
तुम कहते हो कि मुझे तुमसे मोहब्बत नहीं रही अब,
तुम्हें महसूस होता है।
कि अब मुझे चाहत नहीं रही तुम्हारी।

दर्द होता है सुनकर,
जब मैं तुमसे अपने अधूरे ख़्वाबों को बताती हूँ।
मुझे लगता था कि तुम समझ रहे हो मुझे,
पर शायद वो बस मुझसे दूर जाने की
वजह दे रही थी तुझे।

अब मेरे पास तू भी नहीं रहा
जिससे दिल का हाल कहूं।
न जाने कितने इल्ज़ाम लगाए हैं तूने -
मैं तुझे सपोर्ट नहीं करती,
तुझे परेशानी में तन्हा छोड़ देती हूँ।

कुछ लफ़्ज़ इंसान कभी भूल नहीं पाता
नहीं पता मुझे कि अब तुझसे अपने ख़्वाबों के बारे में
कह पाऊंगी या नहीं।
ज़िंदगी में क्या चल रहा है,
वो बता पाऊंगी या नहीं।

है मोहब्बत तुझसे,
इसलिए सब कुछ पीछे छोड़ जाऊंगी मैं।
पर अपनी इस जंग में
तुझे कभी शामिल नहीं कर पाऊंगी मैं।

Naseema Khatoon

💬 Why This Poem Matters:

Emotional distance in love is one of the most painful phases of a relationship.
You still care… but you don’t feel heard.
You still love… but you fear expressing yourself.
You want to hold on… but it feels like you’re slipping away from each other, quietly.
This poem is not about a breakup — it’s about the slow fading of closeness that happens while love still exists.
If you’ve ever been in this space, this poem will speak to you.


MOHABBAT MEIN DOORI

Also Read – NARAZGI – VO NARAZ NAHI HOTI


Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

A book of poem
Inspirational and motivational poem by Naseema Khatoon

Check out my book ‘ISHQ-E-SAFAR’ on Amazon

By Naseema Khatoon
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial