‘Tujhse Mohabbat karna’ poem expresses the silent storm of falling in love when you never planned to. It’s about how feelings sneak in quietly, and before you know it, that one person becomes everything – their absence hurts, and their presence in someone else’s world breaks you.
It’s not just love – it’s longing. It’s the desperate hope that they’d one day hear your heart even without words. For anyone who’s ever loved in silence and wished for that one shared glance to change everything – this poem is your voice.

तुझसे मोहब्बत करना
तुझसे मोहब्बत करना
मेरी ख्वाहिश नहीं थी
बस दिल के क़रार की चाहत में
इस दिल से हार बैठी
बंद निगाहों में भी
तू नज़र आता था
निगाहें खोलने पर भी
तेरी अक्स दिखाए देता था
कहीं भी जाती
दिल तुझको तलाश करता
जितना ज़्यादा ज़ोर लगाती
जज़्बातों को दबाने की
तुझे पाने की तलब
सारी हदों को पार कर देता ।
मुझे तुझसे मोहब्बत करने की
ख्वाहिश तो न थी
बस दिल के हाथों मजबूर हो गई
जब तू मुस्कुरा कर
किसी और से बात करता
तेरी निगाहों में किसी
और का अक्स दिखता
गहराइयों में डूब
ज़ार ज़ार रोता था ये दिल
अपने दिल की आवाज़ तुझ तक पहुँचाने की ख्वाहिश करता था ये दिल
बस तू कहीं मेरे जज़्बातों को
ठुकरा न दे
ये सोच कई बार रोका है ख़ुद को
मैं चाहती हूँ
काश मेरे दिल की आवाज़ तुझ तक
भी पहुँच जाए
और तू मेरे इस बेचैन दिल को क़रार दे
इसे अपना बनाए
न जाने कब इस कहानी की शुरुआत होगी
जब हमारी निगाहों की आपस में बात होगी
मोहब्बत तेरे दिल में भी दस्तक देगी
और हर तरफ़ ख़ुशियों की
बरसात होगी
Naseema Khatoon
TUJHSE MOHABBAT KARNA
Also Read – MERE ANDAR-KHUD KO SAMAJHNE KI KOSHISH
Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

Please follow and like us: