“Zaroori Nahi” isn’t about unrealistic hopes — it’s about real strength. This poem gently tells you that even if life still tests you this year, even if things don’t look perfect — you will still grow, still love, and still rise. If you’re starting the year uncertain or tired, this poem will remind you that progress doesn’t need to be loud, it just needs to be real.

ज़रूरी नहीं
ज़रूरी नहीं
ये साल तेरी ज़िंदगी का
बेहतरीन साल हो
इस साल भी तेरे आँसू बहेंगे
इस साल भी
तू खुद को कभी-कभी डूबता हुआ पाएगा
इस साल भी तुझे हालात के सामने झुकना पड़ेगा
पर तू इन सब के बावजूद
जब खड़ा रहेगा
बिना किसी डर के आगे बढ़ता रहेगा
हालात के सामने झुकने को हार नहीं
नये मौके की तरह लेगा
और धुंध भरा सैलाब
तुझे जब डुबाने की तैयारी कर रहा हो
तो हिम्मत की पतवार लिए उसका सामना करेगा
और दिल में मोहब्बत लिए
मोहब्बत बाँटता चलेगा
तो हर रोज़ पहले से बेहतर खुद
को महसूस करेगा
हो सकता है ये साल तेरी ज़िंदगी का बेहतरीन
साल ना हो
पर ये साल तू खुद को पिछले कई सालों से बेहतर पाएगा
Naseema Khatoon
ZAROORI NAHI
Also Read – MERE DIL KI KHWAHISH
Check out my book ‘THE TREE AND THE WIND’ on Kindle

Check out my book ‘ISHQ-E-SAFAR’ on Amazon

Please follow and like us: